{"_id":"670e9ec2cec87d7b010da14b","slug":"students-gathered-information-by-visiting-khadi-village-industry-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-131243-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खादी ग्रामोद्योग का भ्रमण कर छात्राओं ने ली जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खादी ग्रामोद्योग का भ्रमण कर छात्राओं ने ली जानकारियां
विज्ञापन
संपूर्णानगर के हजारा में स्थित खादी ग्रामोद्योग में जानकारी हासिल करतीं छात्राएं।
संपूर्णानगर। कस्बा स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्राओं को खादी ग्रामोद्योग का भ्रमण कराते हुए उन्हें कई प्रकार की जानकारियां दीं गईं। कपड़े बनाने के साथ ही कपड़े में प्रयोग होने वाले कपास के बारे में भी बताया गया।
पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्राएं थाना हजारा में बने जानकी खादी ग्रामोद्योग में भ्रमण करने शिक्षकों के साथ पहुंची थीं। यहां खादी के कपड़ों को बनाने, उसमें प्रयोग होने वाली वस्तुएं और खादी कपड़ों के महत्व के बारे में छात्राओं ने जानकारियां हासिल कीं।
कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश गौड़ ने बताया कि स्वदेशी अपनाओ, खादी से स्वरोजगार व खादी कपड़ों को कैसे बनाया जाता है, इसकी जानकारियां देने के लिए छात्राओं को भ्रमण कराया गया है। थाना हजारा के भुर्जुनिया क्षेत्र में बने ग्रामोद्योग में छात्राओं को जानकारियां दी गईं। इस दौरान कॉलेज के उप प्रधानाचार्य अशोक सिंह भी मौजूद रहे। संवाद