{"_id":"61afb5b290a3b62980191127","slug":"students-furious-for-not-registering-number-on-marksheet-submitted-memorandum-lakhimpur-news-bly4684401157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्कशीट पर नंबर दर्ज न होने पर भड़के छात्र, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्कशीट पर नंबर दर्ज न होने पर भड़के छात्र, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम को अपनी व्यथा सुनाते छात्र।
पलियाकलां। गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज के भारी संख्या में हाईस्कूल पास छात्र तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तीर्ण होने के बाद भी मार्कशीट पर नंबर न दर्ज होने से उनको दिक्कतें आ रही हैं।
गौतम बुद्ध पब्लिक इंटर कालेज के छात्रों ने एसडीएम डॉ अमरेश कुमार को ज्ञापन दिया है। जिसमें कहा गया है कि सभी छात्रों ने वर्ष 2020-21 में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, लेकिन उनकी मार्कशीट पर अभी तक पासिंग नंबर नहीं शो हो रहे हैं, जबकि अन्य कॉलेजों के छात्रों की मार्कशीटों पर नंबर शो हो रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि प्राचार्य द्वारा बच्चों को नंबर जल्दी शो होने की बात कही जा रही है, लेकिन नंबर अभी तक नहीं आए हैं। जिसके कारण छात्र मार्कशीट का कहीं अन्य उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
एसडीएम से मामले में कार्रवाई करते हुए मार्कशीट पर नंबर चढ़वाने की मांग की है। इस दौरान पंकज गुप्ता, जैन कुमार, विशाल राना, अभिषेक दत्त दुबे, फुजैल खान, मोहम्मद मोहसिन, हिमांशु भारद्वाज, रवि राठौर, अनिल कुमार भारती, सुमित प्रजापति, राजन, राहुल, अमन, बृजेश, रंजीत आदि छात्र मौजूद रहे।