फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Students' faces lit up after seeing the easy paper

Lakhimpur Kheri News: आसान पेपर देख खिले परीक्षार्थियों के चेहरे

Wed, 12 Mar 2025 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Students' faces lit up after seeing the easy paper
आशीष
लखीमपुर खीरी। इंटर में बुधवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा के साथ यूपी बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न हो गईं। 24 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुईं थीं।
विज्ञापन

इंटर अंग्रेजी विषय की परीक्षा दूसरी पाली में हुई। केंद्रों पर परीक्षार्थियों की जामा तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया, इस बीच केंद्रों पर परीक्षार्थियों की लंबी लाइनें लगी रहीं। पेपर देकर निकले परीक्षार्थी खुश दिखे। उनके अनुसार जो तैयारी की गई थी, वैसा ही अंग्रेजी का पेपर आया। कुल 2161 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को इंटर बोर्ड की द्वितीय पाली में अंग्रेजी, कृषि गणित, कृषि रसायन विज्ञान विषयों के लिए 44864 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 42703 उपस्थित हुए, वहीं 2161 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------


संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं भी संपन्न

लखीमपुर खीरी। 27 फरवरी से शुरू हुईं संस्कृत परिषद बोर्ड की परीक्षाएं भी बुधवार को संपन्न हो गईं। परीक्षा के आखिरी दिन उत्तर मध्यमा प्रथम के व्यवसाय अध्ययन विषय की परीक्षा में दो परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से एक छात्र परीक्षा में उपस्थित रहा, दूसरे छात्र ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में संस्कृत परिषद बोर्ड की परीक्षा में कुल 192 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। शहर में इस परीक्षा के लिए एक केंद्र बनाया गया था। बुधवार को व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा के साथ ही संस्कृत बोर्ड की परीक्षा समाप्त हो गई है। संवाद

आशीष

आशीष

आशीष

आशीष

आशीष

आशीष

आशीष

आशीष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed