Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   students death case postmortem report investigation in Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी: पोस्टमॉर्टम से खुला छात्र-छात्रा की मौत का राज, दुष्कर्म की आशंका पर बनाई गई स्लाइड

Thu, 05 Nov 2026 11:48 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 05 Nov 2026 11:48 PM IST
सार

मैगलगंज में छात्र-छात्रा की मौत के मामले में चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमॉर्टम किया। रिपोर्ट में दोनों की मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। छात्रा से दुष्कर्म की आशंका के चलते जांच के लिए स्लाइड लैब भेजी गई है।

विज्ञापन
students death case postmortem report investigation in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव में छात्र-छात्रा के शव लटके मिलने के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत का कारण हैंगिंग आया है। बुधवार देर रात चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया।
विज्ञापन


छात्रा से दुष्कर्म की आशंका को लेकर स्लाइड बनाई गई है, जिसे जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से संतुष्ट न होने पर छात्रा के परिजन दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग पर अड़ गए। पांच सूत्री मांगों पर प्रशासन के आश्वासन के बाद वे अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
विज्ञापन


छात्र के परिजन बोले- हमें फंसाया जा रहा 
बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे तो परिजनों ने आक्रोश जताया। छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्रा पक्ष की ओर से उन्हें निर्दोष होने के बावजूद फंसाने का दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही छात्रा के पिता की गुमशुदगी के मामले में नाम शामिल करने की धमकी दी जा रही है। सीओ यादवेंद्र यादव ने निर्दोषों को न फंसाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्र के परिजन शव दफनाने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने पर अड़े छात्रा के परिजन 
वहीं, छात्रा के परिजनों ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देखने के बाद अंतिम संस्कार करने की बात कही। मौके पर पहुंचे सपा सांसद आनंद भदौरिया और पूर्व सपा विधायक सुनील लाला ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। बाद में परिजन दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग पर अड़ गए।
Trending Videos

सांसद आनंद भदौरिया ने डीएम और एसपी से वार्ता कर उनकी मांग से अवगत कराया। उन्होंने पांच डॉक्टरों के पैनल से दोबारा पोस्टमॉर्टम और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने की मांग रखी, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी।

परिजनों ने रखीं ये मांग 
इसके बाद छात्रा के परिजनों ने पांच सूत्री मांगें रखीं। इनमें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने, मुख्यमंत्री राहत कोष से 40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने, छात्रा की हत्या की पुष्टि होने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर उनका एनकाउंटर करने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग शामिल थी। इसके अलावा छात्रा के पिता की गुमशुदगी के मामले का तत्काल खुलासा करने की मांग भी की गई। उपजिलाधिकारी मितौली संतदास पंवार और सीओ मितौली ने परिजनों को राशन कार्ड बनवाने और मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

एएसपी पश्चिमी अमित राय ने छात्रा के भाई से लिखित तहरीर ली। उन्होंने छात्रा की मौत के मामले की जांच कर 15 दिन में खुलासा करने और उसके पिता की गुमशुदगी के मामले में कार्रवाई के लिए एक महीने का समय दिया।

दोनों के परिजनों को दी आर्थिक मदद 
सांसद आनंद भदौरिया ने डीएम से फोन पर वार्ता कर छात्रा के परिवार के तीन सदस्यों को संविदा पर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अपनी निधि से छात्र के परिजनों को 20 हजार और छात्रा के परिजनों को 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।

प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद छात्रा के परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। इस दौरान पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। मौके पर सीओ मोहम्मदी समेत कई थानों की पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed