{"_id":"64c40dc80a11be02500c3524","slug":"student-returning-from-coaching-was-molested-report-filed-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-2636-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मितौली। एक कोचिंग सेंटर से घर लौट रही युवती के साथ एक मनचले ने छेड़छाड़ कर दी।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पढ़ाई करके साइकिल से घर वापस जा रही थी। इसी दौरान मितौली-मैनहन रोड पर जवाहर नवोदय विद्यालय के पास उसके ही गांव के रहने वाला हरिकेश उर्फ बहेलिया मोटरसाइकिल से आ गया। और युवती को घर छोड़ने के लिए बोला।
युवती ने नाराजगी जताई तो हाथ पकड़ कर गलत हरकतें करने लगा। युवती के शोर मचाने पर मनचला मौके से भाग गया। पीड़िता ने थाना पहुंच कर मनचले के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी आलोक कुमार धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। संवाद