फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Student injured due to falling of pole while cutting tree dies

Lakhimpur Kheri News: पेड़ कटवाने के दौरान खंभा गिरने से घायल छात्र की मौत

Sat, 30 Nov 2024 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Student injured due to falling of pole while cutting tree dies
अमित यादव। फाइल फोटो
गोला गोकर्णनाथ। थाना हैदराबाद क्षेत्र के कस्बा ममरी में पेड़ कटवाने के दौरान खंभा गिरने से उसकी चपेट में आकर घायल हुए छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन

थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी दीप सिंह का 17 वर्षीय पुत्र अमित कुमार यादव ममरी के सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा 12 का छात्र था। बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम शीशम का पेड़ कटवा रही थी। अचानक पेड़ खंभे से टकरा गया और खंभा अमित के सिर पर जा गिरा। गंभीर अवस्था में उसे गोला सीएचसी लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने लखीमपुर और फिर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

लखनऊ में उसकी मौत हो गई। महेशपुर रेंज के रेंजर रामनरेश सिंह ने बताया कि शीशम का पेड़ झुका हुआ था, इसीलिए कटवाया जा रहा था। छात्र अमित कुमार के चाचा राजेश कुमार ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पेड़ काटन कर रहे रवि सिंह, सोनू और चार अज्ञात सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed