फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Student going to study fell on his bike, died

पढ़ने जा रहे छात्र की बाइक गिरी, मौत

Thu, 06 Jan 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Student going to study fell on his bike, died
मझगईं। चैखड़ा फार्म निवासी गुरमीत सिंह का 19 वर्षीय पुत्र जसनदीप सिंह बुधवार सुबह आठ बजे बाइक से पलिया के स्कूल में पढ़ने जा रहा था। इस दौरान दो माह पूर्व बाढ़ में टूटी कंधरहिया से भगवंतनगर जाने वाली रोड पर पड़ने वाली टूटी पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसमें छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन के साथ पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन की और शव ले जाने लगी तो परिजन ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। परिजन के अनुसार जसनदीप दो भाइयों में बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ से टूटी पुलिया के बारे में कई बार शिकायती पत्र दिया गया। किसी भी जिम्मेदार ने ध्यान नहीं दिया जिसके कारण हादसा हो गया। ग्रामीणों ने पुलिया की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed