{"_id":"61afb66a44336c57c1031542","slug":"student-going-to-school-trampled-by-truck-died-lakhimpur-news-bly468449470","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल जा रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
विलाप करते घरवाले।
खुर्रमनगर चौराहे पर हुआ हादसा, पुलिस ने ट्रक पकड़ा
मैगलगंज। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के खुर्रमनगर चौराहे पर एक ट्रक ने स्कूल जा रहे छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चौकी भेज दिया, ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
मैगलगंज कोतवाली की चौकी क्षेत्र के खुर्रमनगर चौराहे पर स्कूल जा रहे छात्र को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन बच्चे के शव को देख बदहवास हो उठे। मौके पर मौजूद छात्र के नाना शिवचरन ने बताया कि छात्र सोनू (10) पुत्र मनोज कुमार मितौली थाना क्षेत्र के गनेशपुर का है। वह अपने ननिहाल छत्तापुर में रहकर खुर्रमनगर स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था, जो खुर्रमनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था।
सुबह सुबह हुई दुर्घटना में छात्र की मौत के बाद मातम पसर गया। इसी बीच ट्रक चालक मौका देखकर भाग गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेते हुए ग्रामीणों में आक्रोश देखते हुए ट्रक को चौकी पर भेज दिया।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से गन्ना भरी ट्रॉली नहर में गिरी
भीखमपुर। लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर कस्बे के नहर पुल पर सोमवार रात ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत में गन्ना भरी ट्रॉली नहर में जा गिरी। उधर, ट्रक चालक का पैर फैक्चर होने से ब्रेक न लगने के कारण 16 टायरा ट्रक पलटकर खाई में गिर गया। मौके पर पहुंची मितौली पुलिस ने ड्राइवर को ट्रक से निकालकर सीएचसी भेज दिया।
सोमवार रात करीब 12 बजे नीमगांव थाना क्षेत्र के नजीबाबाद निवासी मोनू सिंह भदोरिया ट्रॉली से कुंभी चीनी मिल गन्ना लेकर जा रहे थे। भीखमपुर नहर पुल पर पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी ट्रॉली में टक्कर मार दी। गन्ना भरी ट्रॉली नहर पुल से नीचे जा गिरी। इस भिड़ंत में ट्रक ड्राइवर धर्मेंद्र यादव निवासी गोरखपुर का पैर फैक्चर हो गया, जिसके चलते वह ब्रेक नहीं लगा सका और अनियंत्रित गेहूं भरा ट्रक 100 मीटर की दूरी पर जाकर खाई में गिर गया। 16 टायरा ट्रक में 500 क्विंटल गेहूं का बीज भरा हुआ था। मौके पर पहुंची मितौली पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को निकालकर इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि नहर पुल संकरा होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नाहरपुर पर बीच की पट्टी के निशान को खत्म कर दिया जाए तो हादसों पर लगाम लग सकती है।