{"_id":"68545472f10db3449b0e34e9","slug":"student-beaten-up-for-protesting-against-road-blockage-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-148551-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रास्ता बंद करने का विरोध करने पर छात्र की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रास्ता बंद करने का विरोध करने पर छात्र की पिटाई
विज्ञापन
निघासन। गांव पचपेड़ा में सार्वजनिक रास्ते पर गड्ढा खोदकर अतिक्रमण करने का विरोध करना एक छात्र को महंगा पड़ गया। दबंगों ने छात्र की पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
छात्र सचेत कुमार निवासी पचपेड़ा ने बताया कि गांव के कुछ लोग सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध कर रहे हैं। मामले की शिकायत पहले क्षेत्रीय अधिकारियों से की गई, सुनवाई नहीं हुई तो उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा, लेकिन न्याय नहीं मिला। शिकायत से नाराज होकर उन लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। पीड़ित ने पिटाई का वीडियो पुलिस को दिखाया, प्रार्थनापत्र दिया लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
पीड़ित का कहना है कि दबंग आए दिन गालियां देते हैं। दबंगों का कहना है कि उनकी पहुंच ऊपर तक है, उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। संवाद