{"_id":"69f24bdc520628e587079134","slug":"strict-action-against-non-timely-claims-under-the-farmers-accident-insurance-scheme-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-173997-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कृषक दुर्घटना बीमा योजना के दावे समय से न होने पर सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कृषक दुर्घटना बीमा योजना के दावे समय से न होने पर सख्ती
Wed, 29 Apr 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के प्राप्त दावों की समीक्षा की। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्रों में बैठक कर यह तय करना होगा कि जिन परिवारों की आजीविका कृषि या खेतिहर मजदूरी पर आधारित है और जिनकी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, उनके आश्रितों को इस योजना का लाभ हर हाल में मिले।
कहा कि दुर्घटना मृत्यु के मामलों में दावा समय से प्रस्तुत न होना गंभीर लापरवाही मानी जाएगी और संबंधित लेखपाल की जिम्मेदारी तय की जाएगी। कहा कि यह शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों और खेतिहर मजदूरों के परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसलिए एक भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम नियमित मॉनिटरिंग करें तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराए। संवाद