फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Storm-rain caused heavy destruction in the district, wall collapses, couple's death

लखीमपुर खीरी : आंधी-बारिश ने मचाई भारी तबाही, दीवार ढही, दंपती की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
Storm-rain caused heavy destruction in the district, wall collapses, couple's death
गांव बेहड़ालाल में लगी भीड़ - फोटो : AMAR UJALA
लखीमपुर खीरी। जिले में गुरुवार की रात तेज आंधी-तूफान के साथ गरज के साथ हुई बारिश ने भारी तबाही मचाई है। कई घरों के फूस व करकट के छप्पर हवा में उड़ गए। थाना मैगलगंज के गांव बेहड़ालाल में टिनशेड के दीवार समेत ढहने से उसके नीचे सो रहे बुजुर्ग दंपती की मलबे के नीचे दबकर मौत हो गयी। कई पशुओं की मौत हो गयी।जगह-जगह पेड़ व बिजली का पोल धराशायी हो गया। जिससे शहर के विभिन्न हिस्सों सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रात से ही बाधित हो गई। बारिश से किसानों की मुश्किलें और बढ़ गयी हैं। मैगलगंज थाना क्षेत्र में भयानक आंधी तूफान से बेहड़ालाल गाव में टिनशेड के नीचे सो रहे व्रद्ध पति पत्नी की पक्की दीवार के गिरने से मलबे के नीचे दबकर मौत हो गयी। लिधियाई गांव के बाहर स्थित मकान की दीवार गिरने से मवेशी की मौत हो गयी। मलबे में बाइक व साइकिल भी दबकर क्षतिग्रस्त हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed