फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Storm destroyed home, but saved life

Lakhimpur Kheri News: आंधी में उजड़ा आशियाना, लेकिन बच गई जान

Fri, 01 May 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 01 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Storm destroyed home, but saved life
हवा के झोखे में गिर कर जमीन पर पड़ी टीन शेड। स्रोत : वीडियो ग्रैब
रमियाबेहड़। बृहस्पतिवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचाया। कई जगह पेड़ और बिजली के तार टूट गए, जिससे रात भर बिजली आपूर्ति बाधित रही। दुलही पंचायत के गांव गोतेबाज पुरवा में तेज हवा से एक टिन शेड गिर गया, जिसके नीचे पूरा परिवार दब गया। गनीमत रही कि सभी की जान बच गई।
विज्ञापन

घटना रात करीब 11 बजे की है। रहूफ अपने टिनशेड वाले घर में बच्चों शऊफ, सबरीन (10), आफरीन (8), मीना (5) और सेमिना (3) के साथ सो रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी में टीन शेड टूटकर गिर गया और परिवार के सदस्य उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन

परिवार की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने टिन शेड हटाकर सभी को बाहर निकाला। हादसे में परिवार के सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि तेज आंधी से क्षेत्र में कई जगह नुकसान हुआ है। बिजली के तार टूटने से रात भर अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed