{"_id":"6a1b212a64cf50872602c51b","slug":"storm-and-rain-wreak-havoc-trees-fall-and-roads-are-submerged-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-176323-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आंधी-बारिश का कहर, पेड़ गिरे और सड़कें डूबीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आंधी-बारिश का कहर, पेड़ गिरे और सड़कें डूबीं
Sat, 30 May 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 30 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
सिंगाही कस्बे में आंधी-बारिश में हाईवे किनारे नीम का पेड़ गिरा।संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में शनिवार दोपहर बाद आई आंधी और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि कई स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ और बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।
मौसम विभाग ने जिले में आंधी-बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था। दोपहर तक मौसम सामान्य रहा, लेकिन करीब तीन बजे आसमान में काले बादल छा गए और तेज आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की बारिश, बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
आंधी में हाईवे किनारे नीम का पेड़ गिरा
निघासन। सिंगाही कस्बे में इलाहाबाद बैंक के आगे मोड़ पर हाईवे किनारे खड़ा पुराना नीम का पेड़ तेज आंधी में जड़ से उखड़कर गिर गया। इससे कुछ देर यातायात बाधित रहा। हालांकि कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना संबंधित विभाग को दे दी है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
चंदनचौकी में बारिश के साथ गिरे ओले
पलियाकलां। शनिवार दोपहर कस्बे और थारू जनजाति के गांव चंदनचौकी में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ग्रामीणों ने बताया कि मोबाइल पर मौसम का अलर्ट मिलने के 10 से 20 मिनट के भीतर तेज हवाएं और बारिश शुरू हो गई। अलर्ट मिलने पर दुकानदारों ने बाहर रखा सामान सुरक्षित स्थान पर रख लिया।
-- -- -- -- -- --
धौरहरा में बारिश के बाद जलभराव
धौरहरा। शनिवार दोपहर बाद हुई बारिश के बाद कस्बे की कई सड़कों और प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों पर आ गया। स्थानीय लोगों ने जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने और नालियों की नियमित सफाई की मांग की है। देर शाम तक कई स्थानों पर पानी भरा रहा, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। संवाद