{"_id":"6a49529da2a9517db506a4b9","slug":"stocks-exhausted-at-most-cooperative-societies-farmers-forced-to-buy-expensive-fertilizer-from-private-shops-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-179054-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अधिकांश समितियों पर स्टॉक खत्म, निजी दुकानों पर महंगी खाद खरीदने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अधिकांश समितियों पर स्टॉक खत्म, निजी दुकानों पर महंगी खाद खरीदने को मजबूर
Sun, 05 Jul 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
बी-पैक्स केंद्र भल्लिया बुजुर्ग समिति पर खाद न होने से पसरा सन्नाटा। संवाद
लखीमपुर खीरी। मानसून की रफ्तार के साथ खेतों में धान की रोपाई और गन्ने की फसल के लिए यूरिया की मांग है, लेकिन जिले के अधिकांश समितियों पर यूरिया का टोटा होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ी हैं।
किसान सुबह से शाम तक खाद की तलाश में एक समिति से दूसरी समिति के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अधिकांश जगहों पर स्टॉक खत्म का जवाब मिल रहा है। मजबूरी में किसान निजी दुकानों से 500 रुपये प्रति बोरी तक यूरिया खरीदने को विवश हैं।
जिले में शनिवार को खाद को लेकर पड़ताल कराई तो कुछ जगह खाद न होने से समितियों पर ताले पड़े मिले, तो कुछ केंद्रों पर सीमित खाद मिलने से लंबी कतारें है।
विज्ञापन
जबकि कई जगह नई खेप सोमवार या मंगलवार तक आने का भरोसा दिया जा रहा है। महेवागंज क्षेत्र के फूलबेहड़, सरवा, सैदापुर, मौजमाबाद और हाथीपुर गणेशगंज समेत अधिकांश बी-पैक्स समितियों में स्टॉक शून्य मिला।
कृभको केंद्र पर केवल 65 बोरी यूरिया का वितरण किया गया, जबकि इफको पर स्टॉक नहीं हैं। हाथीपुर गणेशगंज के सचिव इंद्रेश और कृभको केंद्र प्रभारी विशाल ने सोमवार तक नई खेप आने की उम्मीद जताई।
खमरिया में 700 बोरी यूरिया होने का दावा है। भीखमपुर के समिति में समाप्त शून्य मिला। सचिव संजय ने बताया कि नई खेप आने वाली है। ओदरहा समिति में भी स्टॉक खत्म मिला।
निघासन की समिति पर मात्र 40 बोरी यूरिया है। सिंगाही के नौरंगाबाद में आई 600 बोरी शनिवार तक वितरित हो गई। अब स्टॉक शून्य है। एनपीके पर्याप्त मात्रा में है।
खैरीगढ़ में 1200 यूरिया होने का दावा है। बरबर के पैकीपुर समिति पर 600 बोरी यूरिया वितरित किए जाने के बाद स्टॉक शून्य है। नई खेप जल्द आने का दावा किया जा रहा है।
धौरहरा के सहकारी संघ धौरहरा, सुजईकुंडा, जंगलवाली, गुदरिया, खरवहिया, चकलाखीपुर, ईसानगर और हसनपुर कटौली सहित अधिकांश समितियों में यूरिया खत्म हो चुकी है।
सिसैया चौराहे स्थित इफको पर दूसरे दिन भारी भीड़ रही। जबकि शुक्रवार को लाइन में लगे दो किसान धूप और उमस के कारण बेहोश हो गए थे, लेकिन शनिवार को भी लंबी कतारें लगी रहीं।
किसानों का आरोप है कि समितियों में खाद न मिलने से उन्हें निजी दुकानों से करीब 500 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से खरीदनी पड़ रही है। केशवापुर के भल्लिया बुजुर्ग बी-पैक्स एक सप्ताह से यूरिया का संकट है।
किसान लगातार चक्कर लगा रहे हैं। रजागंज के निपानिया बी-पैक्स में करीब 500 बोरी उपलब्ध होने का दावा है।
-- -- -- -- -- -- -- -
-- -- -- -- -- --
फोटो- 30
अधिकांश समितियों में स्टॉक खत्म होने से हम किसान परेशान हैं। महंगे दामों पर निजी दुकानों से यूरिया खरीदने को मजबूर हैं। जिम्मेदारों को ध्यान रखना चाहिए।
-सत्यप्रकाश, लोहरीपुर
-- -- -- -- -- -- -- -
फोटो- 31
अधिकारी लगातार खाद आने और वितरण होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन समितियों पर खाद दिखाई नहीं दे रहे। कहीं न कहीं कालाबाजारी की ओर से आशंका है।
राज बक्श, धौरहरा
-- -- -- -- -- -- --
एक नजर खाद पर
खाद- जून तक लक्ष्य- अब तक मिली- अब तक वितरण- बचा स्टॉक
यूरिया- 81803- 98841- 75450- 23391-
डीएपी- 10510- 13297- 5802- 7495
एनपीके- 9743- 21460- 83185 13142
एमओपी- 5076- 2402- 1097- 1305-
एसएसपी-18820- 35466- 17346- 18120
वर्जन
जिले में पर्याप्त खाद है और लगातार आवंटन भी हो रहा है। जहां से डिमांड आती है, वहां प्राथमिकता में भेजी जा रही है। एकाएक मांग बढ़ने पर कुछ दिक्कत आई है।
-प्रवीन कुमार, एआर कोऑपरेटिव