फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Stir election video Surveillance team watched

चुनावी हलचल पर वीडियो  निगरानी टीम की नजर रहेगी

Sun, 22 Jan 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।  Updated Sun, 22 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Stir election video Surveillance team watched
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
प्रत्येक विधानसभा में हुआ निगरानी टीमों का गठन
विज्ञापन

व्यय प्रेक्षकों ने चुनावी खर्च का ब्योरा तैयार करने को दिए टिप्स

विधानसभा चुनाव को पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्याशियों के व्यय लेखा से संबंधित समीक्षा बैठक हुई, जिसमें व्यय प्रेक्षक अशोक कुमार असवाल ने कहा कि विधानसभा को सकुशल और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए सचल दल और स्टेटिक सर्विलांस टीमों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। इसे सुनिश्चित कराने के लिए प्रत्येक विधानसभा में वीडियो निगरानी अवलोकन टीम का गठन किया गया है, जो संवेदनशील घटनाओं और सार्वजनिक रैलियों और जुलूसों आदि की वीडियोग्राफी करेंगी। 

कलक्ट्रेट सभागार में व्यय से संबंधित समस्त टीमों को कार्यों और उत्तरदायित्वों के बारे में बताया गया। ताकि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार निर्वाचन संपन्न हो सके। व्यय प्रेक्षक अशोक कुमार असवाल ने वीडियो टीमों को कब, कहां, कैसे रिपोर्टिंग करनी है, इस बात पर विशेष जोर दिया गया। व्यय प्रेक्षक वी वसुधा प्रसाद राव ने कहा कि चुनाव को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों की दैनिक व्यय की जानकारी रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन करना है। व्यय के लेखों के दैनिक रख-रखाव, व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। उड़नदस्ता व स्थायी निगरानी टीमें निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार खर्चा, शराब, नकदी, प्रलोभन समेत अन्य वस्तुओं के वितरण, असामाजिक तत्वों पर कड़ी और पैनी नजर रखेगी। बैठक में व्यय प्रेक्षकों ने वीडियो निगरानी टीम, लेखा टीम, शिकायत अनुवीक्षण, नियत्रंण कक्ष, मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण टीम के बारे में प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा से जानकारी हासिल की। बताते चलें कि प्रेक्षक अशोक कुमार असवाल विधानसभा धौरहरा, लखीमपुर और वी वसुधा प्रसाद राव विधानसभा पलिया, गोला, निघासन, श्रीनगर के व्यय कार्य देखेंगे। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा रामेंद्र कुमार, विश्वनाथ मिश्रा लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed