{"_id":"6053a47a8ebc3e58fe368e08","slug":"stealing-in-five-shops-by-cutting-locks-in-the-area-of-khamaria-lakhimpur-news-bly4409627192","type":"story","status":"publish","title_hn":"खमरिया क्षेत्र ताले काट कर पांच दुकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खमरिया क्षेत्र ताले काट कर पांच दुकानों में चोरी
विज्ञापन
ईसानगर। क्षेत्र की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खमरिया क्षेत्र में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की रात जसवंतनगर तिराहे पर स्थित पांच दुकानों को निशाना बनाते हुए चोर ताला तोड़कर दुकानों से सामान चोरी कर ले गए। क्षेत्र लगातार हो रही चोरियों से लोगों में भय है।
जसवंतनगर निवासी संजय पुत्र ईश्वर ने बताया कि उनकी दुकान से दो सिलाई मशीन 50 जोड़ी पैंट शर्ट चोरी हो गए। वहीं, सोहन लाल पुत्र गोकुल ने बताया कि उनकी दुकान से बीड़ी सिगरेट पान मसाला समेत करीब पांच हजार का सामान और केशव पुत्र रामचन्द्र की पान की दुकान से करीब तीन हजार का और महेश पुत्र रामचन्द्र की दुकान से म्यूजिक सिस्टम चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने खमरिया पुलिस चौकी में तहरीर देकर मामले की खुलासे की मांग की है।