{"_id":"684719fba94a5f60890fbdb6","slug":"state-women-commission-member-will-hold-public-hearing-tomorrow-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-147816-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: राज्य महिला आयोग की सदस्य कल करेंगी जनसुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: राज्य महिला आयोग की सदस्य कल करेंगी जनसुनवाई
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी 11 जून को जनपद के दौरे पर रहेंगी। इस दाैरान वे महिला जनसुनवाई, महिला वार्डों का निरीक्षण और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगी।
आयोग की सदस्य 11 जून को पूर्वाह्न 11 बजे से कलक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई करेंगी। इसमें महिलाओं से जुड़ी समस्याएं, शिकायतें व सुझाव सुने जाएंगे। इसके बाद वे महिला बंदी गृह का निरीक्षण करेंगी। फिर विकास खंड लखीमपुर में महिला स्वयं सहायता समूह, आशा, पेंशन व अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगी। इसके बाद सीएचसी बेहजम का निरीक्षण करेंगी और फिर मलिकपुर बेहजम स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम में भाग लेकर मातृत्व व बाल कल्याण के संदेश को आगे बढ़ाएंगी। संवाद
आज आएंगी कमिश्नर
लखीमपुर खीरी। आयुक्त लखनऊ मंडल डॉ. रोशन जैकब 10 जून को जिले का भ्रमण करेंगी। इस दौरान वे बाढ़ नियंत्रण कार्यों का जायजा लेने के साथ ही आकांक्षा कैफेटेरिया और डीएम वार रूम का लोकार्पण भी करेंगी। जिले के थारू बाहुल्य क्षेत्रों का भ्रमण और ग्रामीण चौपाल में सहभागिता करने का भी उनका कार्यक्रम है। संवाद