{"_id":"0d4ea3bf2c270eee07961d6fa9c6c3be","slug":"start-counseling-trainee-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु शिक्षकों की काउंसिलिंग शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु शिक्षकों की काउंसिलिंग शुरू
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 26 Dec 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वितीय चरण में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय महाराज नगर में प्रशिक्षु शिक्षकों की काउंसिलिंग की गई। यहां काउंसिलिंग कराने के लिए प्रशिक्षु शिक्षकों की दिन भर भीड़ रही।
जिले में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लगभग 580 प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति देने के लिए शनिवार को बीएसए कार्यालय ने काउंसिलिंग शुरू कर दी गई। इसके लिए प्राथमिक विद्यालय महाराजनगर में पुलिस और महिला प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए चार काउंटर बनाए गए। यहां सुबह से ही प्रशिक्षु शिक्षकों की भीड़ लग गई। प्रशिक्षु शिक्षकों ने लंबी-लंबी कतारों में लगकर अपने प्रमाणपत्रों की छाया प्रतियां जमा की। बीएसए डॉ.ओपी राय ने बताया कि महिला प्रशिक्षु शिक्षकों को 29 दिसंबर को बुलाया गया है उनसे विकल्प ले लिए जाएंगे इसके बाद उन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।