फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Standards ignored in road construction, video goes viral

Lakhimpur Kheri News: सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी, वीडियो वायरल

Tue, 15 Apr 2025 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Standards ignored in road construction, video goes viral
बसैगापुर से अग्गर खुर्द तक सड़क निर्माण करते हुए मजदूर। स्रोत वीडियो ग्रैब
लखीमपुर/महेवागंज। बिजुआ क्षेत्र के मूड़ासवारान से लखरावां तक सड़क निर्माण का मामला अभी शांत नहीं हुआ था अब बसैगापुर से अग्गर खुर्द तक सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है। सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का वीडियो वायरल हुआ तो विभागीय अफसर जांच के लिए दौड़े। जांच के नाम पर अफसर खानापूरी कर लौट गए।
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग के सीडी-3 के अधीन बसैगापुर से अग्गर खुर्द तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है। करीब दो किलोमीटर की इस सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में मार्ग के निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप है।
विज्ञापन

आरोप है कि सड़क पर जमी मिट्टी को साफ करने में हीलाहवाली की जा रही है। धूल, मिट्टी हटाने के लिए कंप्रेशर के बजाय झाड़ू का प्रयोग किया गया। अच्छी सफाई न होने से तारकोल ठीक से नहीं चिपकेगा। इससे सड़क खराब होने की आशंका है। सड़क निर्माण में हाटमिक्स की जगह मिक्सर मशीन का उपयोग किया गया। तारकोल व बजरी में मानकों की अनदेखी का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला उछलने के बाद जेई प्रदीप मौके पर पहुंचे और सड़क को गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए। ठेकेदार सतविंदर सिंह ने बताया कि कंप्रेशर मशीन अचानक खराब हो गई थी। लोक निर्माण विभाग खंड-3 के अधिशासी अभियंता अनिल यादव ने बताया कि जांच के लिए जेई को भेजा था। निर्माण की गुणवत्ता ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed