{"_id":"58d2ca104f1c1b425c1a3b9e","slug":"stampede-by-the-department-of-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग की छापेमारी से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग की छापेमारी से हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो बेलरायां खीरी।
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
पॉवर कट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज
बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजली विभाग के सचल दल ने गांव कड़िया में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान 10 लोगों को बिजली चोरी करते हुए टीम ने दबोच लिया। बिजली उपकेंद्र के जेई विकास सिंह की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली तिकुनियां में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वाले लोगों में हड़कंप है।
तिकुनियां उपक्रेंद के गठित सचल दल में शामिल तिकुनियां बिजली उपकेंद्र के जेई विकास सिंह, संदीप पांडेय, टीजीटू रामगपोल, जयप्रकाश, हिम्मत सिंह, लक्ष्मण सिंह, विनोद के साथ गंगानगर फीडर के ग्राम कड़िया में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान टीम ने कश्मीर सिंह, कृष्ण मोहन, उमेश कुमार, छत्रपाल, लक्ष्मन, संतोष कुमार और ननद को बिजली चोरी कर जलाते हुए दबोच लिया। टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में केबिल व अन्य बिजली उपकरण भी कब्जे में लिए। इसके अलावा इसी गांव के बिट्टू सिंह, गुरुदेव सिंह, गज्जन सिंह को एक किलोवाट बिजली चोरी करते पकड़ा गया। टीम ने मौके से केबिल आदि कब्जे में ले लिया है। जेई विकास सिंह ने बताया कि उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली तिकुनियां पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।