{"_id":"75f090b87ebc7bd31287a11d092bb846","slug":"sso-electricity-bills-grabbed-the-money-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसओ ने बिजली बिलों की रकम हड़पी, कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसओ ने बिजली बिलों की रकम हड़पी, कार्रवाई
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 17 Dec 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मितौली और नकहा क्षेत्र में एक साल पहले एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं से बिजली बिल वसूली में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक मितौली उपकेंद्र पर तैनात एक एसएसओ और रवही उपकेंद्र पर तैनात एक लाइनमैन ने लाखों रुपये के बिलों की वसूली कर उसकी जमा रसीद भी काट दी, लेकिन कोष में राजस्व नहीं जमा किया। इसका खुलासा तब हुआ जब उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में जमा किया गया भुगतान कम नहीं हुआ। उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत की तो दोनों कर्मचारियों की गड़बड़ियों का भंडाफोड़ हुआ। अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेते हुए एसएसओ के वेतन से राजस्व वसूली का निर्देश दिया है। साथ ही आरोपी लाइनमैन के अन्य देयकों पर भी रोक लगा दी गई है।
बता दें कि एक साल पहले नियामक आयोग द्वारा एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिल जमा करने पर ब्याज दरों में छूट दी गई थी। छूट योजना लागू होने पर मितौली क्षेत्र के सौ से अधिक उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग द्वारा लगाए गए कैंपों में उपकेंद्र के एक एसएसओ के पास अपने-अपने बिजली बिलों का भुगतान कर दिया। बताते हैं कि बिजली बिलों की यह रकम सात से आठ लाख रुपये के बीच थी।
बिल भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को जमा रसीद भी दी गई लेकिन एसएसओ ने राजस्व वसूली कर लाखों की रकम जमा ही नहीं की। वहीं रवही उपकेंद्र के नकहा क्षेत्र में भी बिजली बिलों की वसूली में गड़बड़ी सामने आई है। बताया जाता है कि एक लाइनमैन ने इसी छूट योजना और कनेक्शन आदि के लिए तीन से चार लाख रुपये की वसूली की लेकिन वसूले गए राजस्व को कोष में नहीं जमा नहीं किया।
विज्ञापन
वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़े इन दोनों मामलों का खुलासा तब हुआ जब उपभोक्ताओं के नए बिलों में जमा की गई रकम कम नहीं हुई। उपभोक्ताओं ने बकाया भुगतान जमा करने के एवज में काटी गई रसीदों के साथ लखीमपुर विद्युत वितरण खंड प्रथम के कार्यालय पहुंचकर अधिशाषी अभियंता रजनीकांत मिश्रा और सहायक अभियंता आरबी सिंह से शिकायत की। अधिकारियों के प्रथम दृष्टया जांच में एसएसओ और लाइनमैन पर लगे आरोप सही पाए गए हैं। जिसके बाद एसएसओ को मितौली उपकेंद्र से हटाकर वेतन से वसूली करने का निर्देश दिया गया है। वहीं लाइनमैन के अन्य देयकों पर रोक लगा दी गई है।
एसडीओ तृतीय बिजली विभाग आरबी सिंह ने बताया कि मितौली क्षेत्र में बिजली बिल वसूली में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। जो उपभोक्ता अपना बिल जमा कर चुके हैं, उनसे अब वसूली नहीं होगी। एसएसओ के वेतन से राजस्व वसूली का निर्देश जारी किया गया है।