फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SSB caught Nepali girl with six kilos of charas

छह किलो चरस के साथ एसएसबी ने नेपाल की युवती को पकड़ा

Fri, 07 Jan 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
SSB caught Nepali girl with six kilos of charas
गौरीफंटा। नेपाल से भारत लाई जा रही करीब छह किलो चरस के साथ गौरीफंटा बॉर्डर पर एसएसबी ने एक नेपाल की युवती को पकड़ा।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 39वीं वाहिनी की बी कंपनी के सहायक कमांडेंट जगदीश सिंह ने बताया कि पिलर संख्या 752/7 के पास इंस्पेक्टर पूनम सूरीन, मनीषा आदि एसएसबी जवानों के साथ चेकिंग कर रही थीं। इस दौरान धनगढ़ी की ओर से एक नेपाल की युवती गौरीफंटा की ओर आती दिखी। युवती की तलाशी ली गई तो उसके पास से छह किलो चरस बरामद हुई है। पूछताछ में युवती ने अपना नाम अनीशा बुढ़ामगर पुत्री रास बहादुर बुढ़ा निवासी भूमि ग्राम वार्ड दो जिला रुकुल नेपाल बताया है। बताया गया है कि युवती चरस को बार्डर पार कराने जा रही थी, यहां पर वह चरस किसी और को देती। बरामद चरस व युवती को एसएसबी ने गौरीफंटा पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में युवती का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed