{"_id":"6a72354b55098e78c40aae85","slug":"sports-selection-trials-for-government-employees-now-on-13thsports-selection-trials-for-government-employees-now-on-13th-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-181673-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सरकारी कर्मचारियों के खेल चयन ट्रायल अब 13 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सरकारी कर्मचारियों के खेल चयन ट्रायल अब 13 को
Wed, 05 Aug 2026 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला खेल कार्यालय का सिविल सर्विसेज जनपद स्तरीय खेल चयन ट्रायल अब 6 अगस्त के बजाय 13 अगस्त को लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। तिथि शासन के निर्देश पर बदली गई है।
उप क्रीड़ा अधिकारी मोहम्मद इरफान ने बताया कि ट्रायल में टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, बॉडी बिल्डिंग एवं बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो और योगासन समेत 19 खेल शामिल हैं।
खिलाड़ियों को पहले फिजिकल टेस्ट देना होगा। इसमें कम से कम 14 अंक पाने वाले ही स्किल टेस्ट के लिए पात्र होंगे। भारत सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस विभाग तथा शिक्षक व सहायक अध्यापक जैसे स्वायत्त निकायों के कर्मचारी इसमें भाग नहीं ले सकेंगे। ट्रायल में केवल सरकारी कर्मचारी ही प्रतिभाग करेंगे।