फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sports material will be given to 227 teams

Lakhimpur Kheri News: 227 मंगलदलों को दी जाएगी खेल सामग्री

Tue, 19 Mar 2024 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sports material will be given to 227 teams
लखीमपुर खीरी। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए गांव में गठित मंडलदलों को खेल सामग्री दी जाएगी। जनपद के 227 मंगलदलों को खेल किट दिए जाने की सूची तैयार की जा रही है। इसमें 118 महिला और 109 पुरुष दलों का किट देने के लिए ब्लाकवार चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 2330 मंगलदल हैं। इसमें 1165 पुरुष और 1165 महिला दल हैं। यह दल गांव क्षेत्र में अहम भूमिका निभाते हैं। गांव के युवाओं के बीच समय-समय पर खेल कराते हैं। साथ ही साफ-सफाई आदि के प्रति जागरूक करते हैं। यह दल प्रांतीय रक्षक एवं युवा कल्याण विभाग की देखरेख में काम करते हैं। विभाग भी समय-समय पर उनको प्रोत्साहित करता रहता है। विभाग की ओर से पूर्व में कई मंगलदलों को खेल सामग्री दी जा चुकी हैं। अब 227 दलों को और दिया जाना है, जिनको चयन किया जा रहा है। एक किट की कीमत करीब 13500 रुपये की होगी। इसमें बॉलीबाल, फुटबाल, बैंडमिंटन आदि विभिन्न प्रकार के खेल उपकरण होंगे।
विज्ञापन

आपदा से निपटने में माहिर होंगे मंगलदल
मंगलदलों को आपदा से निपटने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में मितौली ब्लॉक को लिया गया है। मितौली ब्लॉक के मंगलदलों का प्रशिक्षण होने के बाद अन्य ब्लॉक के दलों को दिया जाएगा। प्रशिक्षण लखनऊ में होना है, इसकी तैयारी की जा रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed