फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sports festival to be held in Lakhimpur from 15th to 23rd

Lakhimpur Kheri News: 15 से 23 तक लखीमपुर में होगा खेल महोत्सव

Wed, 10 Dec 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 10 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sports festival to be held in Lakhimpur from 15th to 23rd
नगर पालिका सभागार में खेल महोत्सव की जानकारी देते क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव। संव - फोटो : ट्रेन में बैठकर टूंडला पहुंची बच्ची को परिजनों के हवाले करते जीआरपी पुलिस
लखीमपुर खीरी। क्रीड़ा भारती व नगर पालिका की ओर से शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान में लखीमपुर खेल महोत्सव (सीजन-2) का आयोजन 15 से 23 दिसंबर तक किया जाएगा। महोत्सव का उद्घाटन नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, सदर विधायक योगेश वर्मा, विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह पटेल और ईओ संजय कुमार करेंगे।
विज्ञापन


क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव ने बताया कि नौ दिवसीय इस खेल महोत्सव में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कबड्डी, कुश्ती, एथलेटिक्स सहित कई रोमांचक खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


विधायक योगेश वर्मा ने बताया कि संयोजक मंडल में कपिल श्रीवास्तव, कनिष्क बरनवाल, आशीष सिंह चौहान, आनंद वर्मा और इंजी. दुर्गेश वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य जनपद में खेलों को बढ़ावा देना, युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहन देना और उभरते खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद और क्रीड़ा भारती ने लोगों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed