फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sports complex is ready, but is unable to open due to waiting for inauguration

Lakhimpur Kheri News: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार, उद्घाटन के इंतजार में नहीं खुल पा रहा

Sun, 05 Apr 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 05 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sports complex is ready, but is unable to open due to waiting for inauguration
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लगा ओपेन जिम: संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 2.34 करोड़ रुपये की लागत से बना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार हो चुका है, लेकिन उद्घाटन न होने के कारण अब तक जनता के लिए नहीं खोला जा सका है। लोगों को इसके शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किसी बड़े जनप्रतिनिधि से कराने की तैयारी के चलते देरी हो रही है। हालांकि, संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल अंत या मई तक इसे जनता को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

एमएलसी अनूप गुप्ता की निधि से बने इस कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास 21 अक्तूबर, 2023 को हुआ था। इसमें बच्चों के लिए झूले, युवाओं के लिए ओपन जिम और बुजुर्गों के लिए रनिंग ट्रैक तैयार किया गया है। परिसर में आकर्षक लाइटिंग के साथ करीब 70 फुट ऊंची हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं, जबकि 100 फुट ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी अनूप गुप्ता ने बताया कि कॉम्प्लेक्स की हैंडओवर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हनुमान जयंती और अन्य त्योहार के कारण थोड़ी देरी हुई है। जल्द ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
----------------
पांच करोड़ से बन रहा मिनी इनडोर स्टेडियम
लखीमपुर खीरी। राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में छात्रावास की ओर मिनी इनडोर स्टेडियम का निर्माण भी शुरू हो गया है। इसके लिए 4.92 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
करीब 1600 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाले इस स्टेडियम में कबड्डी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, जिमनास्टिक और हैंडबॉल की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। खिलाड़ियों के लिए शौचालय, बाथरूम, चेंजिंग रूम, कंट्रोल रूम और फर्स्ट एड रूम भी बनाए जाएंगे।

निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा कराया जा रहा है। स्टेडियम में आधुनिक लाइटिंग, साउंड और प्रोजेक्शन सिस्टम की सुविधा भी दी जाएगी, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिता का माहौल मिल सके। संवाद

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लगा ओपेन जिम: संवाद

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लगा ओपेन जिम: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed