फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sport

लखनऊ मंडल की वॉलीबाल टीम में गुरुकुल के छात्र का चयन

Mon, 30 Dec 2019 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
sport
पलियाकलां। शहर के गुरुकुल एकेडमी स्कूल के छात्र विकास सिंह चौहान का चयन लखनऊ मंडलीय टीम में हो गया है। विकास अब बलिया में सरकार द्वारा आयोजित स्टेट स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगा।
विज्ञापन

गुरुकुल एकेडमी स्कूल के जूनियर वॉलीबॉल टीम के कप्तान विकास सिंह चौहान का चयन लखनऊ मंडल के क्रीड़ा अधिकारी द्वारा किया गया है। चयन से पहले विकास को 26 दिसंबर को लखीमपुर खीरी तथा 27 दिसंबर को लखनऊ में ट्रायल की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बलिया में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विकास भाग लेगा। प्रबंधक मुकेश अग्रवाल व अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने छात्र के प्रदर्शन व परिश्रम की सराहना करते हुए उसे बधाई दी है। वहीं स्कूल टीम कोच बृजमोहन मिश्रा ने भी छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed