{"_id":"5df129d28ebc3e87e5779f0b","slug":"sport-lakhimpur-news-bly387588790","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट में केडी सिंह बाबू सोसाइटी टीम चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट में केडी सिंह बाबू सोसाइटी टीम चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। कृषक समाज इंटर कॉलेज में खेले जा रहे प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में केडी सिंह बाबू सोसायटी लखनऊ की टीम ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
फाइनल मैच केडी सिंह बाबू सोसायटी लखनऊ और स्टार इलेवन क्लब बलरामपुर के बीच खेला गया। जिसमें लखनऊ की टीम 2-1 से विजयी रही। अतिथियों ने विजेता टीम को चौधरी कुंवर सिंह चल वैजयंती ट्रॉफी और उप विजेता टीम को लाला रामदयाल चल वैजयंती ट्रॉफी दी। साथ ही कॉलेज प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष नरायनलाल वर्मा और डॉ. सूर्य प्रकाश सिंह ने दोनों टीमों को नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया।
इससे पहले प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह बोरा, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश अंपायर एसोसिएशन के सेक्रेटरी अविनाश श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य डॉ. लखपत राम वर्मा ने किया।
विज्ञापन
संचालन देवेंद्र सिंह और आशीष पांडे, अंपायरिंग मोहम्मद खुर्शीद और अनितेश मौर्य ने की।
इस मौके पर डॉ. रामस्वरूप वर्मा, प्रमोद मिश्र, रामनरेश वर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य शिव सागरलाल वर्मा, अवधेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
खेल प्रतिभाएं हुईं पुरस्कृत
अतिथियों ने टूर्नामेंट में सर्वोत्तम खिलाड़ी का पुरस्कार बलरामपुर के अभिषेक कुमार, सर्वोत्तम गोल कीपर मयंक कुमार, सर्वोत्तम सेंटर हॉफ खिलाड़ी लखनऊ के राहुल कुमार और बलरामपुर के संदीप पाठक के साथ फॉरवर्ड खिलाड़ी शाहरुख, अंकित, दीपू रावत, मुकेश राय, गौरव कुमार के अलावा अंपायर और टेक्निकल टेबल के सदस्यों को भी पुरस्कृत किया।