फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sport

केडी सिंह बाबू सोसायटी और स्टार इलेवन टीम फाइनल में

Wed, 11 Dec 2019 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
sport
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। कृषक समाज इंटर कॉलेज की फील्ड पर चल रहे प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में केडी सिंह बाबू सोसायटी लखनऊ और स्टार इलेवन हॉकी क्लब बलरामपुर टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश पा लिया।
विज्ञापन

पहला मैच केडी सिंह बाबू सोसायटी लखनऊ और वीर शिवाजी हाकी एकेडमी लखनऊ के बीच खेला गया। केडी सिंह बाबू सोसायटी ने 2-0 से विजय हासिल की। दूसरा मैच मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और स्टार इलेवन हॉकी क्लब बलरामपुर के बीच हुआ। जिसमें बलरामपुर की टीम 3-1 से विजयी रही। विजयी दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच 11 नवंबर को दोपहर डेढ़ बजे से होगा।
विज्ञापन

इससे पहले मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनोद कुमार मिश्र, श्याममूर्ति शुक्ल, सतीशचंद बाजपेयी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। संचालन देवेंद्र सिंह और आशीष पांडे ने किया। रामनरेश वर्मा, इंद्रसेन वर्मा, डॉ अनिल, अन्नू दीक्षित आदि खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed