{"_id":"683b3dbe154ea62a63065501","slug":"special-secretary-saw-the-reality-of-aspiring-block-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-147119-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विशेष सचिव ने आकांक्षी ब्लॉक की हकीकत देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विशेष सचिव ने आकांक्षी ब्लॉक की हकीकत देखी
Sat, 31 May 2025 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 31 May 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
बांकेगंज ब्लॉक का निरीक्षण करतीं विशेष सचिव। संवाद।
बांकेगंज। विशेष सचिव उच्च शिक्षा निधि श्रीवास्तव ने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन आकांक्षी ब्लॉक बांकेगंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ब्लॉक का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं बेहतर मिलने पर संतोष जताया।
आकांक्षी ब्लॉक योजना में बांकेगंज ब्लॉक प्रदेश में 51वें स्थान पर है। यहां पर सभी बिंदुओं पर कार्य होने का दावा किया जा रहा है। इसको लेकर यहां के विकास को देखने के लिए शासन स्तर से विशेष सचिव उच्च शिक्षा को नामित किया गया है। शुक्रवार को उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही जलालपुर उपकेंद्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया।
सीएचओ, एएनएम, आशा बहुओं एवं संगनी से आम लोगों को दी जाने वाली स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की जानकारी ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सब कुछ ठीक मिला। कहीं से कोई कमीं नहीं मिली। दवा का स्टाॅक एवं स्टाफ की तैनाती बेहतर थी। उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान बीडीओ आरके अहिरवार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके सिंह, बीईओ राकेश कुमार, सीडीपीओ सुभाष कुमार, राजेश गुप्ता, आकांक्षा शुक्ला, सिंपल, रूबी वर्मा, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
....