{"_id":"576d6cae4f1c1b0f32b48e8d","slug":"special-reservation-in-the-name-of-recruitment-screw","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष आरक्षण के नाम पर भर्ती मेें पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष आरक्षण के नाम पर भर्ती मेें पेच
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 24 Jun 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 हजार बीटीसी भर्ती मामले में दूसरे दिन भी गतिरोध
काउंसलिंग का समय बीतने पर भी तस्वीर साफ नहीं
बेसिक शिक्षा विभाग में विशेष आरक्षण (भूतपूर्व सैनिक) की रिक्त चार सीटों के लिए अन्य वर्ग की 12 सीटें रोके जाने के मामले में दूसरे दिन स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। डीएम के हस्तक्षेप के बाद सूची मेें बदलाव कर शिक्षा विभाग के अफसर खुद ही सवालों से घिर गए हैं। वहीं अभ्यर्थी भी इस मामले में अधिकारियों और बाबू की दलीलों से संतुष्ट नहीं हैैं।
बता दें कि 15 हजार बीटीसी भर्ती मामले में इस जिले में 200 पदों पर भर्तियां की जानी हैं, जिसके लिए गुरुवार को अनंतिम कटआफ सूची जारी की गई थी। सूची में विशेष आरक्षण के चार रिक्त पद दर्शाते हुए सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग की छह-छह सीटें रोकी गई थीं। इस पर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाते हुए पहले बीएसए से शिकायत की थी, जिसके बाद मामले की डीएम से शिकायत की गई थी। डीएम के हस्तक्षेप के बाद विभाग ने तुरंत दूसरी सूची जारी करते हुए छह-छह के बजाय चार-चार सीटें रोककर कटआफ सूची जारी कर दी। ऐसा बदलाव करने के बारे में अधिकारी विशेष आरक्षण के साथ क्षैैतिज आरक्षण लागू होने की बात कह रहे हैं, जिसमें अनिश्चतता की बात कही गई है। मसलन विशेष आरक्षण के पद पर सामान्य, ओबीसी या एससी वर्ग से अभ्यर्थी आ सकता है, जिसके लिए उस वर्ग के अन्य अभ्यर्र्थियों को अपनी सीट से हाथ धोना पड़ेगा। अब इसमें पेंच ये है कि ऑनलाइन प्रक्रिया होने के बावजूद विशेष आरक्षण में किस जाति का अभ्यर्थी आएगा, इसका विभागीय अधिकारियों को भी अनुमान नहीं है। लिहाजा अभ्यर्थियों में संशय की स्थिति बनी हुई हैै, क्योंकि विशेष आरक्षण के साथ क्षैतिज आरक्षण के मसले ने अभ्यर्र्थियों के सामने उलझनें बढ़ा दी हैं।
--
शनिवार को फिर जारी होगी अनंतिम सूची
विशेष आरक्षण के पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार की शाम पांच बजे तक का समय निर्धारित था। समय बीतने के बाद दो विशेष आरक्षण पद रिक्त रह जाने की बात विभागीय कर्मचारी कह रहे हैं, लेकिन अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब शनिवार को अनंतिम सूची जारी होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
--
छह हजार भर्ती में भी 1600 पद अभी रिक्त
वर्ष 2012-13 में शुरू हुई 72 हजार शिक्षकों की भर्ती के मामले में इस जिले में छह हजार पदों पर भर्तियां की जानी थी, लेकिन अब तक 1600 पदों पर भर्तियां नहीं हो सकी हैैं। इस बारे में बीएसए संजय कुमार शुक्ला बताते हैैं कि विशेष आरक्षण पूरा नहीं होने के चलते अन्य वर्ग की भर्तियां रोक दी गई हैं।