फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP Sankalp Sharma took charge in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri News: नए एसपी संकल्प शर्मा ने संभाला चार्ज, कई घटनाओं के खुलासे की होगी चुनौती

Fri, 10 Jan 2025 06:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Jan 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
SP Sankalp Sharma took charge in Lakhimpur Kheri
आईपीएस संकल्प शर्मा - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात रहे आईपीएस संकल्प शर्मा को लखीमपुर खीरी का नया एसपी बनाया गया है। बृहस्पतिवार की दोपहर उन्होंने पुलिस लाइन पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। आईपीएस संकल्प शर्मा 2012 बैच के आईपीएस हैं। अब चोरी, हत्या और अन्य घटनाओं के खुलासे की चुनौती उनके सामने है। घटनाओं से पर्दाफाश न होने की वजह से पीड़ितों को न्याय नहीं मिल सका है। 

विज्ञापन


बड़ी घटनाओं में मितौली का अंशु हत्याकांड, फरधान में बैंक से लाखों की चोरी, खीरी थाने में चंदन तस्करों की आमद और नीमगांव क्षेत्र में चोरों का आतंक मचाने जैसी घटनाएं शामिल हैं। बता दें कि खीरी थाना क्षेत्र में सर्दियों के समय चंदन तस्कर अचानक से सक्रिय हो जाते हैं। बीते दिनों चंदन के पेड़ों की चोरी के कई मामले सामने आए, लेकिन आज तक पुलिस चंदन तस्करों तक नहीं पहुंच सकी। 
विज्ञापन


उधर, नीमगांव क्षेत्र में लगातार हो रहीं चोरियों की वजह से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण रात जाग-जागकर गुजार रहे हैं। चोर एक के बाद एक घर को निशाना बना रहे हैं। बीते एक सप्ताह में चोरों ने करीब पांच घरों को निशाना बनाते हुए 16 लाख से ऊपर की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केस- 1
तीन अप्रैल 2024 को मितौली थाना क्षेत्र के पकरिया जलालपुर निवासी अनूप कुमार की पांच वर्षीय मासूम पुत्री अंशु घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गई थी। दूसरे दिन अंशु का शव घर से सौ मीटर की दूरी पर बरामद हुआ था। उसके चेहरे और गले पर चोट के निशान पाए गए थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी अंशु की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। करीब नौ महीने का समय बीत चुका है। पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लग सका।  

केस- 2
थाना फरधान क्षेत्र में सात मई 2024 को कस्बा स्थित जिला सहकारी बैंक से दिनदहाड़े 2.98 लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया था। बैग में कैमहरा समिति के किसानों के जमा किए हुए रुपये थे। समिति के सचिव रविंद्र कुमार बैग में रुपये लेकर पहुंचे थे। जहां पर कुछ ही देर के बाद चोर बैग लेकर फरार हो गए थे। घटना होने के बाद पीड़ित सचिव ने फरधान पुलिस को घटना की सूचना दी थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी खंगाले थे। सीसीटीवी में चोरों के चेहरे तो कैद हुए लेकिन चेहरे साफ न आने की वजह से मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आठ महीनों का समय लगा दिया लेकिन आज तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed