{"_id":"67a44c3d231349054208d02a","slug":"sp-sankalp-sharma-suspended-the-inspector-on-the-charge-of-taking-bribe-in-lakhimpur-kheri-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: एसपी संकल्प शर्मा ने रिश्वत लेने के आरोप में दरोगा को किया निलंबित, सिपाही पर भी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: एसपी संकल्प शर्मा ने रिश्वत लेने के आरोप में दरोगा को किया निलंबित, सिपाही पर भी कार्रवाई
Thu, 06 Feb 2025 11:14 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:14 AM IST
सार
लखीमपुर खीरी में दरोगा ने एक मामले में कार्रवाई के एवज में पीड़ित से रिश्वत ली। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की। शिकायत मिलने पर एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
एसपी संकल्प शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी में पिछले दिनों टीएसआई और यातायात पुलिस के दो सिपाहियों पर कार्रवाई के बाद बुधवार रात एक दरोगा व सिपाही को एसपी संकल्प शर्मा ने निलंबित कर दिया। दरोगा पर रिश्वत लेने के आरोप में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
चंदन चौकी कोतवाली में तैनात दरोगा विजेंद्र पासवान को अवैध वसूली के आरोप में निलंबित किया गया है। आरोप है कि एक मामले में आरोपी को जेल भिजवाने के नाम पर दरोगा ने तीन हजार रुपये पीड़ित से ले लिए थे। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। जब पीड़ित ने दरोगा से शिकायत की तो उसे फटकार दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी संकल्प शर्मा ने आरोपी दरोगा विजेंद्र पासवान को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ निघासन महक शर्मा को सौंप है।
विज्ञापन
इसके अलावा एसपी ने न्यायालय सुरक्षा में तैनात सिपाही संजीव को भी निलंबित किया है। सिपाही संजीव पर ड्यूटी के दौरान शराब पीने और तैनाती स्थल से गायब रहने का आरोप लगा था। जांच में इन आरोपों की पुष्टि होने के बाद एसपी ने सिपाही के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन