फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP pays tribute to Phoolan Devi on her death anniversary

Lakhimpur Kheri News: सपा ने फूलन देवी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Sat, 25 Jul 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 25 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
SP pays tribute to Phoolan Devi on her death anniversary
लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर जिला कार्यालय लोहिया भवन समेत धौरहरा विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामसरन, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, मो. कयूम खां, पूर्व प्रत्याशी प्रीतेन्द्र सिंह कक्कू, प्रदेश सचिव श्रीकृष्ण राज, आनंद पटेल, आरपी चौधरी, अमित वर्मा, इशरार अहमद, हरजीत सिंह, हेमंत भार्गव, त्रिभुवन सिंह सेंगर, अनुपम वर्मा, नेत्रप्रकाश मिश्रा, अक्षय राज सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के बेलवा मोती तथा फूलबेहड़ के जंगल नंबर-11 स्थित पंचायत भवन सभागार में भी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। बेलवा मोती में सपा नेता वरुण यशपाल चौधरी ने फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। फूलबेहड़ में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रफी अहमद उस्मानी, सपा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव, सपा नेता तेजलाल निषाद, ग्राम प्रधान उमा देवी समेत वक्ताओं ने उनके संघर्ष और साहस को याद किया। उमा देवी निषाद ने कहा कि फूलन देवी आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में निषाद, कश्यप, बिंद, गोंड समेत सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान तेजलाल निषाद, सुभाष कश्यप, भरतलाल कश्यप, धर्मेंद्र, श्यामसुंदर साहनी, बाबूनंदन, रमाकांत साहनी, साहबलाल साहनी और उमाशंकर साहनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed