{"_id":"5877c1964f1c1b7840ba8c64","slug":"sp-mla-block-major-brother-s-car-was-lowered-hooter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक के ब्लाक प्रमुख भाई की गाड़ी से उतारा गया हूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक के ब्लाक प्रमुख भाई की गाड़ी से उतारा गया हूटर
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद/मितौली।
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
hootar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवाला तिराहे पर फ्लाइंग स्कॉट के साथ एसडीएम ने की चेकिंग
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसडीएम मितौली मंशाराम वर्मा और एसओ नीमगांव आलोक मणि त्रिपाठी भ्रमण पर थे, तभी सूचना मिली कि सुतेहरा गांव के पास एक हूटर लगी गाड़ी चुनाव प्रचार कर रही है। इस पर अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गाड़ी में लगा हूटर उतरवाकर चेतावनी देकर छोड़ा। उधर, शिवाला तिराहे पर एसडीएम और एसओ ने फ्लाइंग स्कॉट के साथ सघन चेकिंग की।
सत्तापक्ष के विधायक सुनील कुमार उर्फ लाला के भाई मितौली ब्लाक प्रमुख रामखिलावन उर्फ छोटे अपनी स्कार्पियो पर हूटर लगाकर चुनाव प्रचार में जुटे थे। बृहस्पतिवार को वह सुतेहरा गांव में प्रचार कर रहे थे, तभी किसी ने गाड़ी पर हूटर लगा होने की सूचना एसडीएम को दे दी। इसके बाद एसडीएम मौके पर पहुंचे और अपने सामने ही गाड़ी में लगा हूटर उतरवाया। इसके बाद उन्होंने ब्लाक प्रमुख को ऐसी गलती दोबारा करने पर गाड़ी सीज करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके अलावा एसडीएम ने शिवाला तिराहे पर एसओ और फ्लाइंग स्कॉट के साथ चौपहिया वाहनों की सघन तलाशी की। एक गाड़ी में शराब बरामद की, लेकिन एक शराब दुकान पर ले जाने के कागजात दिखाने पर उसे छोड़ दिया गया। हालांकि अनाधिकृत गाड़ी में हूटर लगाने पर एमवी एक्ट में चालान करने का प्राविधान है, जिसके तहत हाल में ही सदर एसडीएम सैमुअल पाल ने विधायक बाला प्रसाद अवस्थी की गाड़ी का चालान कराया था।