{"_id":"615607e68ebc3e61f02bd902","slug":"sp-is-furious-over-the-murder-of-a-businessman-in-gorakhpur-lakhimpur-news-bly4613177111","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में व्यापारी की हत्या पर भड़के सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में व्यापारी की हत्या पर भड़के सपाई
विज्ञापन
ज्ञापन देने जाते सपाई।
लखीमपुर खीरी। गोरखपुर में कानपुर के व्यापारी की पुलिस पिटाई से हुई मौत पर जिले के सपाई भड़क उठे। समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष आकाश गुप्ता और जिला महासचिव मंदीप मिश्र के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन किया और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर यूसुफ, समत सिंह, प्रशांत अग्रवाल, रोहित गुप्ता, दिलीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। गोला में सपाइयों ने कानपुर की घटना के विरोध में कोतवाली गेट पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसीलदार विनोद गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। सपाइयों ने हत्यारोपी पुलिस कर्मियों को उम्रकैद या फांसी की सजा, घटना की सीबीआई जांच, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस मौके पर प्रभात गुप्ता, नितिन तिवारी, रजत गुप्ता, पंकज लाला, प्रभात श्रीवास्तव, प्रवीण कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद