फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP in the inspection booths and Mjgin Snpuarnanagr

संपूर्णानगर और मझगईं में एसपी ने किया बूथों का निरीक्षण 

Sun, 15 Jan 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Sun, 15 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
SP in the inspection booths and Mjgin Snpuarnanagr
sp - फोटो : amar ujala
बैठक कर पढ़ाया आचार संहिता का पाठ
विज्ञापन

एसपी मनोज कुमार झा ने संपूर्णानगर और मझगईं क्षेत्र में जाकर संवेदनशील तथा अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संपूर्णानगर के ग्राम पढुआ में ग्रामीणों से वार्ता करने के साथ ही ग्राम प्रधान से आवश्यक जानकारियां हासिल कीं। इसके बाद मझगईं पहुंचकर बैठक को संबोधित किया।
संपूर्णानगर। संपूर्णानगर क्षेत्र के अति संवेदनशील ग्राम सभा पढुआ, परसपुर आदि गांवों का एसपी ने निरीक्षण किया। ग्राम सभा पढुआ के ग्रामीणों और ग्राम प्रधान रामसहाय से एसपी ने वार्ता की। अति संवेदनशील ग्राम सभाओं के निरीक्षण के बाद में थाना सभागार में बैठक कर चुनाव के मद्देनजर अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। यहां पर सीओ जितेंद्र गिरि, एसओ धर्मेंद्र कुमार, परसपुर चौकी इंचार्ज नितीश भारद्वाज आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

मझगई। एसपी ने कस्बे के मजरा छब्बापुरवा तथा झन्नापार प्राथमिक स्कूल के बूथों का निरीक्षण करने के बाद विद्यामंदिर स्कूल में आयोजित बैठक में लोगों को आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। एसपी करीब एक घंटा मझगईं में रुके। उनके साथ सीओ जितेंद्र गिरि, एसओ पीके झा, गौरीफंटा कोतवाल अजीत कुमार के साथ ही ग्राम प्रधानपति अवधेश गुप्ता, पूर्व प्रधान लियाकत खां, गुलराटांडा प्रधानपति शहादत हुसैन, बेला प्रधान अरविंद कुमार, रहीस खां, प्रधानपति सत्यवान सिंह, रमेशकुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजुआ। एसपी मनोज कुमार झा ने भीरा थाना क्षेत्र के वरनरेबल बूथों का मुआयना कर गांव वालों से कहा कि निडर होकर मतदान करें। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी के प्रलोभन में न आएं एवं कच्ची शराब की सूचना पुलिस को दें।
भीरा थाना क्षेत्र के तीन बूथ भीरा, सेनपुर एवं मुड़िया हेमसिंह गांव के बूथ पुलिस वरनरेबल श्रेणी में दर्ज है। रविवार को देर शाम को एसपी मनोज कुमार झा ने इन बूथों का जायजा लेकर लोगों से मुलाकात की, गांव में पीड़ित लोगों से कहा कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नही है, चुनाव में वह खुलकर मतदान करें।

एएसपी ने किया क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने किया। इस मौके पर एसडीएम नागेंद्र सिंह, सीओ एलडी भारती, कोतवाल जीएस पांडे सहित पुलिस बल मौजूद रहा। मालूम हो कि मोहम्मदी विधान सभा क्षेत्र सबसे ज्यादा क्रिटिकल है, इसी इलाके में सबसे ज्यादा वलनरेबल मतदेय स्थल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed