फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP district president accused of giving post in exchange for money told conspiracy

पैसे के बदले पद देने का आरोप, सपा जिलाध्यक्ष ने बताया षड्यंत्र

Fri, 23 Jul 2021 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
SP district president accused of giving post in exchange for money told conspiracy
लखीमपुर खीरी। सपा का जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिला कार्यकारिणी की घोषणा करने वाले रामपाल सिंह यादव पर कार्यकारिणी में ही सदस्य अंजलि सिंह ने पैसा लेकर पद देने के आरोप लगाए हैं। वहीं, जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने अंजलि सिंह को विरोधी दलों के षड्यंत्र का शिकार बताया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने अपनी कार्यकारिणी का एलान किया, लेकिन दोपहर बाद पार्टी कार्यालय लोहिया भवन के बाहर अंजलि सिंह ने हंगामा किया और सपा जिलाध्यक्ष पर एक लाख रुपये लेेकर पद बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि तीन महिलाओं के साथ सपा जिलाध्यक्ष के घर जाकर उन्होंने सचिव पद की मांग की थी। लेकिन, उन्हें सचिव नहीं बनाया। आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव और महासचिव अंसार महलूद ने उनसे एक लाख रुपये की मांग की। बताया कि उनके पति बीमार थे, इसलिये पैसा नहीं दे पाईं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष ने उन्हें पहले की तरह ही महज जिला कार्यकारिणी में सदस्य बनाकर छोड़ दिया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक मामला पहुंचाने की बात कही। इधर, सपा जिलाध्यक्ष ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अंजलि सिंह को जिला कार्यकारिणी में दोबारा सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

अगर किसी को कोई दिक्कत है तो वह पार्टी फोरम पर अपनी बात कहे। संतुष्ट न होने पर वरिष्ठ नेताओं से कहें या प्रदेश नेतृत्व तक अपनी बात पहुंचाए, लेकिन इस तरह मीडिया में बात कहना समझ से परे है। पैसा लेकर पद देने की सपा की कभी संस्कृति नहीं रही है। अंजलि सिंह विरोधी दलों के षड्यंत्र का शिकार हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed