फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP did surprise inspection of police station, also visited Kaudiyala Gurdwara

एसपी ने थाने का औचक निरीक्षण किया, कौड़ियाला गुरुद्वारा भी देखा

Mon, 15 Nov 2021 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
SP did surprise inspection of police station, also visited Kaudiyala Gurdwara
तिकुनिया कोतवाली कार्यालय में जांच करते पुलिस एसपी संजीव सुमन।
 क्षेत्र के पहले दौरै में संजीव सुमन तिकुनिया पहुंचे
विज्ञापन

तिकुनिया। नवागत एसपी संजीव सुमन कार्यभार संभालने के एक दिन बाद क्षेत्र के पहले तिकुनिया दौरे पर निकले और कौड़ियाला गुरुद्वारा भी गए। सोमवार को तिकुनिया कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र की जमानत अर्जी पर सुनवाई है और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का क्षेत्र भी है। एसपी के इस दौरे को जमानत अर्जी पर सुनवाई वाले दिन की सुरक्षा व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है।
रविवार को एसपी संजीव सुमन ने तिकुनिया कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कोतवाली परिसर की साफ-सफाई पर ध्यान देने और अभिलेखों का रख रखाव सुधारने के निर्देश दिए हैं। रविवार को करीब तीन बजे एसपी संजीव सुमन कोतवाली तिकुनिया पहुंचे यहां साफ सफाई की व्यवस्था और कार्यालय के अभिलेखों का रखरखाव देखा। उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर करने को कहा।
विज्ञापन

एसपी यहां से तीन किलोमीटर दूर भारत नेपाल सीमा पर स्थित कौड़ियाला गुरुद्वारा साहिब जाकर मत्था टेका। एसपी का यह भ्रमण तिकुनिया में तीन अक्टूबर को हुए बवाल को लेकर भी देखा जा रहा है। घटनास्थल जहां पर थार गाड़ी फूंकी गई थी वहां दो पुलिस कर्मचारी उनके आगमन से लेकर प्रस्थान तक मौजूद रहे है। इस दौरान सीओ सौरभ कुमार जायसवाल, कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed