फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Soon the work of protection of tigers will be done from Madha Kothi

जल्द मड़हा कोठी से होगा बाघों के संरक्षण का कार्य

Wed, 14 Jul 2021 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Soon the work of protection of tigers will be done from Madha Kothi
बांकेगंज। कभी अंग्रेजों और राजा महाराजाओं की शिकारगाह रही मड़हा कोठी से अब बाघों के संरक्षण का कार्य किया जाएगा। करीब 150 साल पुरानी इस कोठी का वन विभाग ने पांच लाख रुपये से सौंदर्यीकरण कराना शुरू करा दिया है। कोठी में अधिकारियों के लिए गेस्ट हाउस में बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बांकेगंज से करीब 12 किलोमीटर दूर किशनपुर सेंक्चुरी की मैलानी रेंज के घने जंगल में अंग्रेज अफसरों ने अपने मित्र राजा-महाराजाओं के शिकार के लिए मड़हा सेक्शन में इस कोठी का निर्माण कराया था। आजादी के बाद यह कोठी वन विभाग के अधिकारियों के विश्राम स्थल के रूप में काम आ रही थी। कोठी पुरानी हो जाने के कारण इसका प्लास्टर आदि उखड़ने लगा था। इसलिए वन विभाग ने इसका सौंदर्यीकरण कराने का निर्णय लिया। सौंदर्यीकरण का कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही इस कोठी से बाघ की गतिविधियों का संचालन शुरू करने की वन विभाग की योजना है।
विज्ञापन

किशनपुर सेंक्चुरी की मैलानी रेंज वन्यजीव विहार के मड़हा सेक्शन में करीब 150 साल पहले बनी मड़हा कोठी का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इसमें करीब पांच लाख रुपये की लागत आएगी। इसका इस्तेमाल विभागीय कार्यों में होगा। कोठी जंगल के बीच में होने से बाघ की गतिविधियों पर भी निगाह आसानी से रखना संभव होगा। - संजय पाठक, मुख्य वन संरक्षक/ फील्ड निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed