फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Son accused of throwing fireballs into mother's room, report filed

बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छी औषधि है आपका समय : सीएमएस

Thu, 02 Oct 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 02 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Son accused of throwing fireballs into mother's room, report filed
​जिला अस्पताल में आयोजित गोष्ठी को संबो​धित करते सीएमएस डॉ. आरके कोली। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
लखीमपुर-खीरी। 35वें अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल के सभागार में गोष्ठी और हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम स्थानीय और वैश्विक कार्रवाई को संचालित करने वाले वृद्धजन हमारी आकांक्षाए, हमारा कल्याण और हमारे अधिकार विषय पर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीएमएस डॉ. आरके कोली ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी सभी स्तरों पर महत्वपूर्ण है। वरिष्ठजनों की बात ध्यान से सुनें। उन्हें निर्णय में शामिल करें और समर्थन दें, ताकि उम्र भागीदारी में बाधा न बने। आपका समय वृद्धजनों के स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छी औषधि है।
विज्ञापन


नोडल चिकित्सक डॉ. शिखर वाजपेयी ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर के अंगों की शक्ति क्षीण होती रहती है, जिससे चलने-फिरने, सुनाई देने तथा देखने की क्षमता कम हो जाती है। आजकल वृद्धजन जल्दी मौत के शिकार नहीं होते, बल्कि उम्र से जुड़ी लंबी बीमारियों के साथ जीते हैं। हमें याद रखना चाहिए कि वृद्धावस्था में कोई विशेष बीमारी नहीं होती, बल्कि वृद्धजनों में बीमारियां आम हैं। मन को कभी बूढ़ा नहीं होने देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी को दंत रोग विशेषज्ञ डाॅ. इंद्रेश रजावत, फिजियोथेरेपिस्ट मो. सईद, चिकित्सकीय सलाहकार डाॅ. शिशिर पाण्डेय, मनोचिकित्सक डाॅ. अखिलेश शुक्ला ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला एनसीडी सेल के एफएलसी विजय वर्मा, अभिषेक कश्यप व मयंक गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed