फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Son accused of throwing fireballs into mother's room, report filed

Lakhimpur Kheri News: मां के कमरे में आग का गोला फेंकने के आरोप, बेटे पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 02 Oct 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 02 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Son accused of throwing fireballs into mother's room, report filed
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला ऊंची भूड़ में पारिवारिक विवाद में रंजिश मानते हुए कपड़ों का गोले बनाकर आग लगाकर मां के कमरे में फेंकने का आरोप लगाया गया है। वहीं, बेटे ने आरोप लगाया कि उनकी संतान को लाठी से प्रहार करके घायल किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्लावासी डॉ. रामप्रकाश गोस्वामी की पत्नी भागेश्वरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका बेटा संजय गोस्वामी परिवार से रंजिश मानता है। उसने 28 सितंबर की रात अपने घर से कपड़ों के बने गोले में आग लगाकर भागेश्वरी के कमरे में लगे झरोखे से अंदर फेंक दिया। इससे कमरे में रखा सामान, कपड़े आदि जल गए। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी। घटना के अगले दिन संजय गोस्वामी व उसकी पत्नी प्रीति सरावत ने भागेश्वरी व उनकी बड़ी बहू आशा गोस्वामी से मारपीट की। भागेश्वरी ने आशा के साथ अप्रिय घटना की आशंका जताई है।
विज्ञापन

वहीं, संजय गोस्वामी ने खुद को निर्दोष बताते हुए पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि यह उन्हें फंसाने की साजिश है। आशा गोस्वामी ने उनके बेटे सार्थक (17) को सुबह लाठी से प्रहार करके घायल कर दिया था। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed