फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Somewhere devotion to Bappa, somewhere the time of farewell

Lakhimpur Kheri News: कहीं बप्पा की भक्ति, कहीं विदाई की बेला

Sun, 20 Sep 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 20 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Somewhere devotion to Bappa, somewhere the time of farewell
भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद
गोला गाेकर्णनाथ/पसगवां। जिले में कहीं गणपति बप्पा की भक्ति में श्रद्धालु डूबे नजर आए तो कहीं गाजे-बाजे के साथ उन्हें विदाई दी गई। गोला गोकर्णनाथ में शाम होते ही कृष्णा वाटिका, खुटार मार्ग सब्जी मंडी और मां मंगला देवी मंदिर परिसर स्थित श्रीगणेश उत्सव पंडाल रोशनी से जगमगा उठते हैं।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीगणेश से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। कृष्णा वाटिका मुन्नूगंज में विधायक अमन अरविंद गिरि और अवधेश मिश्र ने श्रीगणेश का पूजन-अर्चन कर आरती की। इस मौके पर बलवंत कुमार सोनी, पंकज राजपूत, सचिन गुप्ता, राम रक्षपाल राजपूत, शशिकांत, आशुतोष रस्तोगी, आकाश राजपूत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

पसगवां के रामजानकी मंदिर में गणेश महोत्सव के तहत स्थापित भगवान श्रीगणेश की मूर्ति रविवार को गाजे-बाजे के साथ गोमती नदी में विसर्जित की गई। शोभायात्रा में युवा श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए थिरक रहे थे। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया, सीताराम, राधा-कृष्ण, भगवान शिव और हनुमान के जयकारे लगाए। शोभायात्रा में यज्ञाचार्य अतुल शुक्ल शास्त्री, बाबा ओमप्रकाश गुप्ता, रामजानकी मंदिर के पुजारी रामदास, दुर्गेश शुक्ल, रीतू शुक्ल, सगन कुमार, निखिल मिश्रा, आशीष शुक्ल और राघव गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद

भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed