फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Somewhere a Kanwar of 81 litres of water, somewhere a group of 250 Shiva devotees

Lakhimpur Kheri News: कहीं 81 लीटर जल की कांवड़ कहीं 250 शिवभक्तों का जत्था

Sun, 23 Aug 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 23 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Somewhere a Kanwar of 81 litres of water, somewhere a group of 250 Shiva devotees
81 लीटर जल की कांवड़ और योगी-मोदी की फोटो सीने पर लगाकर गोला जाते कांवड़िए। संवाद
लखीमपुर खीरी। सावन में गोला गोकर्णनाथ में जलाभिषेक के लिए जिलेभर से कांवड़ यात्राएं निकल रही हैं। फरधान में दो कांवड़िये 81 लीटर जल की कांवड़ लेकर निकले, जबकि भीरा क्षेत्र के भानपुर से करीब 250 शिवभक्तों ने पैदल यात्रा शुरू की। निघासन के खैरहनी से भी सैकड़ों कांवड़िए गोला के लिए रवाना हुए। रास्तों में शिवभक्तों के स्वागत और सेवा के लिए जगह-जगह इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

फरधान में सोमवार को फरधान-गोला मार्ग पर जालिमनगर के सरजू घाट से गंगाजल लेकर गोला जा रहे कांवड़ियों का जत्था आकर्षण का केंद्र रहा। दो कांवड़िए 81 लीटर जल की कांवड़ लेकर चल रहे थे। रमियाबेहड़ के दाउदापुर निवासी एक कांवड़िया सीने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाली थैली लगाए था।
विज्ञापन

कांवड़ियों ने बताया कि वे हर साल गोला में जलाभिषेक करने आते हैं। इस बार उनकी मन्नत है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2029 में प्रधानमंत्री बनें। भारी कांवड़ और पैरों में छाले के बावजूद उनके कदम नहीं रुके। रास्ते में ‘हर हर महादेव’ और ‘योगी-मोदी जिंदाबाद’ के जयकारे गूंजते रहे। स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों के साथ फोटो और सेल्फी ली और स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझगईं के ग्राम हक्कलपुर से शनिवार को सैकड़ों शिवभक्त गोला के लिए रवाना हुए। केसरिया वस्त्रधारी युवाओं ने डीजे की धुन और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच नंगे पांव यात्रा शुरू की। इससे पहले शिव मंदिर में पूजा-अर्चना हुई।

ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा और जलपान कर कांवड़ियों को विदा किया। श्रद्धालु गोला के पवित्र सरोवर से जल भरकर हक्कलपुर लौटेंगे और शिवालय में जलाभिषेक करेंगे।

81 लीटर जल की कांवड़ और योगी-मोदी की फोटो सीने पर लगाकर गोला जाते कांवड़िए। संवाद

81 लीटर जल की कांवड़ और योगी-मोदी की फोटो सीने पर लगाकर गोला जाते कांवड़िए। संवाद

81 लीटर जल की कांवड़ और योगी-मोदी की फोटो सीने पर लगाकर गोला जाते कांवड़िए। संवाद

81 लीटर जल की कांवड़ और योगी-मोदी की फोटो सीने पर लगाकर गोला जाते कांवड़िए। संवाद

81 लीटर जल की कांवड़ और योगी-मोदी की फोटो सीने पर लगाकर गोला जाते कांवड़िए। संवाद

81 लीटर जल की कांवड़ और योगी-मोदी की फोटो सीने पर लगाकर गोला जाते कांवड़िए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed