{"_id":"589f3cda4f1c1b875237cc0f","slug":"some-husbands-are-handled-some-of-his-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ पतियों को ही संभाल रही हैं, कुछ उनका चुनाव भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ पतियों को ही संभाल रही हैं, कुछ उनका चुनाव भी
अशोक निगम लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव की सबसे खास भूमिका निभा रही हैं प्रत्याशियों की जीवन संगिनियां
घर का कामकाज छोड़ गांव-गांव जा रही हैं वोट मांगने
प्रत्याशी तो सिर्फ चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन उनकी पत्नियों के लिए चुनौती और भी ज्यादा बड़ी है। घरेलू जिम्मेदारियों को एक तरफ रख उन्होंने पति के चुनाव को संभालने का जिम्मा अपने सिर ले लिया है। चुनाव की दिन-रात की दौड़-भाग के पति के आराम का मसला हो या महिलाओं के बीच जाकर उनके लिए वोट मांगने का, पत्नियां इसमें कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। कुछ पत्नियों की जिम्मेदारी में पति का चुनाव प्रबंधन भी शामिल है। पतियों से कहीं ज्यादा मेहनत से वे इसमें जुटी हुई हैं।
लखीमपुर सीट के भाजपा प्रत्याशी योगेश वर्मा की पत्नी नीलम यूं तो विशुद्ध गृहणी हैं लेकिन पति के चुनाव में उनकी व्यस्तता काफी बढ़ गई है। घरेलू काम निपटाकर रोज सुबह 10 बजे महिलाओं की टोली के साथ पति के चुनाव प्रचार के लिए निकल जाना उनका रुटीन बना हुआ है। शाम छह बजे घर लौटकर फिर सारा वक्त घरेलू काम और पति की जरूरतें पूरी करने में गुजरता है। सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा की पत्नी अवंतिका का भी यही रुटीन है। बसपा प्रत्याशी शशिधर मिश्र की शिक्षक पत्नी सरला ने अवकाश ले रखा है और पूरी तरह पति के चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं।
पलिया के भाजपा प्रत्याशी रोमी साहनी की पत्नी डॉली साहनी सिर्फ घर और आसपास नहीं बल्कि गांव-गांव जाकर उनके लिए वोट मांग रही हैं। यहीं के कांग्रेस प्रत्याशी सैफ अली नकवी की पत्नी शना ने पलिया के साथ थारू गांवों में उनके चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभाल रखी है। बसपा प्रत्याशी डॉ. वीके अग्रवाल की पत्नी स्त्री रोग विशेषज्ञ है लेकिन आजकल उनका समय अपने नर्सिग होम में कम, डॉ. अग्रवाल के चुनाव प्रचार में ज्यादा गुजर रहा है। निघासन से सपा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पटेल की पत्नी कंचन बाला उनका चुनाव प्रबंधन संभाले हुए हैं। वक्त मिलता है तो गांवों में वोट मांगने भी निकल जाती हैं।
विज्ञापन
ये तो खुद भी सियासत की तजुर्वेकार हैं
निघासन से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार वर्मा की पत्नी लीला देवी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। फिलहाल वह सियासत से दूर हैं लेकिन पति को चुनाव जिताने के लिए जीतोड़ कोशिश कर रही हैं। गांव-गांव जाकर वोट मांगने के साथ वह उनका चुनाव प्रबंधन भी देख रही हैं। इसी तरह भाजपा प्रत्याशी अरविंद गिरि की पत्नी सुधा गोला नगर पालिका की अध्यक्ष रह चुकी हैं और इस चुनाव में अपना सियासी तजुर्बा पति के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। सपा प्रत्याशी विनय तिवारी की पत्नी रेखा ने 2007 में नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। चुनाव का उन्हें भी तजुर्बा है जो पति के चुनाव प्रचार में काम आ रहा है।
खुद भी प्रत्याशी लेकिन चुनाव प्रचार पति का
मोहम्मदी से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा की पत्नी रचना परास्नातक तक शिक्षित हैं। विशुद्ध रूप से गृहणी रचना शर्मा इस चुनाव में खुद भी मोहम्मदी क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार हैं। लेकिन अपने लिए वोट मांगने के बजाय वह गांव-गांव जाकर अपने पति को जिताने की अपील कर रही हैं, साथ ही उनका चुनाव प्रबंधन भी संभाल रही हैं।
ये पत्नियां प्रत्याशी, पति संभाल रहे चुनाव
श्रीनगर से भाजपा प्रत्यशी मंजू त्यागी के पति अतुल प्रताप का पेट्रोल पंप है जिसे छोड़कर वह आजकल अपनी पत्नी के चुनाव प्रबंधन में व्यस्त हैं। इसी क्षेत्र से सपा प्रत्याशी मीरा बानो के पति नियामत अली भी पूरी तरह उनके चुनाव जुटे हुए हैं।