फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Social worker Varun lost the battle of life with Corona

कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए समाजसेवी वरुण

Thu, 20 May 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Social worker Varun lost the battle of life with Corona
वरुण अग्रवाल। (फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल के पति थे

विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल के पति, समाजसेवी एवं व्यापारी नेता वरुण अग्रवाल की बुधवार सुबह बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई।
समाज सेवी वरुण अग्रवाल (62) व्यापार मंडल सहित अन्य कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए थे। मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया कि करीब 15 दिन पहले बुखार आया और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस पर पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। करीब चार यूनिट प्लाज्मा भी चढ़ा, जिसके बाद नेगेटिव हो गए। इसके बाद फिर से अचानक सांस लेने में दिक्कत होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। वहां बुधवार सुबह मौत हो गई। दोपहर में नगर के मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। व्यापार मंडल, सामाजिक संगठन, भाजपा पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हुए शोक सभाएं

वरुण अग्रवाल के निधन पर नगर पालिका में शोक सभा हुई। ईओ प्रदीप नारायण दीक्षित आदि ने दो मिनट का मौन रखा। प्रधान लिपिक राजेश बाजपेयी, एसआई संदीप कुमार वर्मा, श्रीषचंद्र त्रिपाठी, अमित श्रीवास्तव, मोहित गिरि, अवधेश कुमार, मुन्नी त्रिपाठी, मीरा मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed