फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SO Sampuarnanagr reprimand and put the city Kotwal

शहर कोतवाल और एसओ संपूर्णानगर को लगाई फटकार

Sun, 08 May 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 08 May 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
SO Sampuarnanagr reprimand and put the city Kotwal
एसपी - फोटो : अमर उजाला
हिस्ट्रीशीटरों की जांच में लापरवाही पर खुलेगी पत्रावली
विज्ञापन

एसओ ईसानगर की प्रशंसा कर किया पुरस्कृत

अपराध समीक्षा बैठक में जनता की शिकायतों के निस्तारण को लेकर एसपी सख्त दिखे। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में रुचि न लेने पर शहर कोतवाल और एसओ संपूर्णानगर की क्लास ली और दोनों को जमकर फटकार लगाई। हिस्ट्रीशीटरों की जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान में लापरवाही मिलने पर जांच के बाद लापरवाह थानेदारों की जांच पत्रावली खोलने के आदेश दिए। 

रविवार को एसपी अखिलेश चौरसिया ने पुलिस लाइंस में अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने थानेवार शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण, घटनाओं के खुलासों, विभिन्न अभियानों आदि की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान शहर कोतवाली और संपूर्णानगर पुलिस शिकायतों के निस्तारण में काफी पीछे मिली। जिस पर एसपी का पारा चढ़ गया। उन्होंने शहर कोतवाल एसपी उपाध्याय और एसओ संपूर्णानगर एसओ को जमकर फटकार लगाई और समस्याओं का निर्धारित समय में हरहाल में निस्तारण करने के आदेश दिए। अभियान चलाकर हिस्ट्रीशीटरों की जांच में भी खीरी पुलिस पीछे रही। जिस पर एसपी ने नाराजगी जताते हुए जांच कर लापरवाह थानेदारों और कोतवाली प्रभारियों की जांच पत्रावली खोलने के आदेश दिए। अपराधों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने पर एसओ ईसागनर को शाबाशी दी और एक हजार रुपये नगद पुरस्कार  देकर सम्मानित किया। बैठक में एएसपी, सभी सीओ, कोतवाल और थानेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed