फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SO Mitauli and SP's PRO suspended

एसओ मितौली और एसपी के पीआरओ निलंबित

Thu, 17 Nov 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
SO Mitauli and SP's PRO suspended
महिला आरक्षी से ठगी के मामले में आईजी रेंज ने की कार्रवाई
विज्ञापन

पीआरओ पर है आरक्षी को एसपी से न मिलने देने का आरोप
लखीमपुर खीरी/ मितौली। मितौली थाने की महिला आरक्षी से हुई आठ लाख की ठगी के मामले में आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मितौली एसओ सुनीत कुमार और एसपी के पीआरओ अजय राय को भी निलंबित कर दिया है। इससे पहले दो आरक्षी इसी मामले में निलंबित हो चुके हैं।
बताते चलें कि मितौली थाने में तैनात महिला आरक्षी गायत्री वर्मा ने लखनऊ में प्लॉट खरीदने के नाम पर आठ लाख की ठगी करने वालों के खिलाफ मितौली थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। इससे नाराज महिला आरक्षी ने रविवार की रात खुद को अपने सरकारी आवास में बंद कर लिया था, जिसके बाद मितौली पुलिस हरकत में आई और रात में ही मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले महिला आरक्षी गायत्री वर्मा अपनी फरियाद लेकर एसपी से मिलने उनके कार्यालय भी पहुंची थी। आरोप है कि पीआरओ अजय राय ने महिला आरक्षी को एसपी से मिलने नहीं दिया था। वहीं मितौली के एसओ सुनीत कुमार ने भी महिला आरक्षी की रिपोर्ट दर्ज करने में हीला-हवाली बरती और ठग राजन वर्मा का साथ देने वाले मितौली थाने के सिपाही उत्तम पाल और सचिन का नाम एफआईआर में शामिल नहीं किया। इसकी जानकारी मिलने पर आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने सबसे पहले कार्रवाई करते हुए महिला आरक्षी से ठगी में सहयोगी रहे उत्तम पाल व सचिन को सोमवार को निलंबित कर दिया था और एसओ को कार्रवाई के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया था। इसके बाद बुधवार को आईजी रेंज ने मितौली एसओ सुनीत कुमार और एसपी के पीआरओ अजय राय को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मितौली थाने की महिला आरक्षी गायत्री वर्मा से हुई ठगी के मामले में एसओ मितौली सुनीत कुमार और एसपी के पीआरओ अजय राय को आईजी रेंज ने निलंबित कर दिया है। इस मामले में अब तक आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। पूरे मामले की जांच कई बिंदुओं पर गंभीरता से की जा रही है।

- अरुण कुमार सिंह, एएसपी

कुल 12 लाख ठगे, रजिस्ट्री में आनाकानी पर हुआ पर्दाफाश
महिला सिपाही गायत्री वर्मा ने आरोप लगाया कि जानकीपुरम लखनऊ में प्लाट के लिए खुद को आरक्षी बताने वाले राजन वर्मा की सहयोगी महिला सिपाही शालिनी कटियार को 25 अगस्त को सात लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके बाद दो अलग-अलग किस्तों में पांच लाख रुपये दिए। 10 अक्तूबर को जब रजिस्ट्री की बात कही तो राजन वर्मा ने उसे धमकाना शुरू कर दिया था। मामला बढ़ने पर शनिवार को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी थी, जिसकी रिपोर्ट काफी मुश्किलों से रविवार को दर्ज हो सकी थी। मामले में आरोपी राजन वर्मा से संबंध रखने के आरोप में दो सिपाहियों उत्तम पाल व सचिन को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed