फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Snpuarnanagr won the football tournament

संपूर्णानगर ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट

Tue, 24 Nov 2015 11:38 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Tue, 24 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Snpuarnanagr won the football tournament
नगर के स्वर्गीय राजेंद्रनगर स्टेडियम में कराए गए गोला कप फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में सम्पूर्णानगर की टीम विजयी हुई है। मुख्य अतिथि सिने अभिनेता राजपाल यादव ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन

स्टेडियम में गोला कप फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच सम्पूर्णानगर स्पोर्टिंग क्लब संपूर्णानगर और बहराइच स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। पहले हाफ के 10वें मिनट में सम्पूर्णानगर टीम के नीलेश ने एक गोल दाग कर अपनी टीम का खाता खोला। दूसरे हाफ के 65वें मिनट में सम्पूर्णानगर टीम के राजेंद्र ने दूसरा गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 से विजय दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिने अभिनेता राजपाल यादव ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी, नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। रेफरी वीरेंद्र भारद्वाज रहे। कमेंट्री जैनुद्दीन अंसारी ने की। टूर्नामेंट कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है। उन्होंने खिलाड़ियों, टूर्नामेंट कमेटी और दर्शकों द्वारा शांति पूर्वक कार्यक्रम को सम्पन्न कराने पर आभार जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर मधुसूदन गिरि, मोंटी गिरि, पंकज गुप्ता, अकील अहमद, संजीव गिरि, भोली, आसिफ, लवी, संजीव सेठी, शिववीर  सिंह, कमाल, अफसर, डॉ. एसके अवस्थी, लाली, नाना, राजा, रामेंद्र शुक्ला, राकेश अड़ाना, रामू तिवारी, अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे दिखते हैं राजपाल, चलो देखें
गोला गोकर्णनाथ। फुटबाल टूर्नामेंट के समापन में आए सिने अभिनेता राजपाल यादव को देखने के लिए सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी। पब्लिक कालेज के स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में आयोजकों और पुलिस ने ऐसी व्यवस्थाएं की कि दर्शकों को कोई दिक्कत नहीं हुई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए सिने अभिनेता राजपाल यादव ने शिव मंदिर जाकर पूजन अर्चन किया। वहां से वह सीधे स्टेडियम पहुंच गए। जहां उन्होंने दोनों टीमों के मैच का आनंद लिया और खिलाड़ियों के उत्साह का मंच से ही बखान किया। आयोजकों ने पहले से ही अधिक भीड़ की आशंका वश ऐसी व्यवस्थाएं की थीं कि मुख्य अतिथि को करीब से देखने के लिए कोई दिक्कत नहीं हुई। राजपाल यादव ने दर्शकों का अभिवादन किया। समापन समारोह के मंच पर अनावश्यक रूप से कुछ लोग फोटो खिंचाने का प्रयास कर रहे थे, जिनको पुलिस ने जब हटाया तो वह भड़क गए और अफवाह फैलाने की बात कहते हुए चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed