फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Smuggling of brown sugar by hiding it in the headlight of the bike

Lakhimpur Kheri News: बाइक की हेडलाइट में छुपाकर हो रही ब्राउन शुगर की तस्करी

Mon, 31 Jul 2023 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Smuggling of brown sugar by hiding it in the headlight of the bike
संवाद न्यूज एजेंसीधनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के कैलाली और कंचनपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक भारतीय युवक समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी अभियुक्त बाइक की हेडलाइट व इंजन के प्लग के अंदर ब्राउन शुगर ला रहे थे। सभी से पुलिस कार्यालय पर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


कैलाली के डीएसपी कुलदीप चंद ने बताया कि काला कुंडा पुलिस ने टीकापुर नगर पालिका के वार्ड नौ खक्रौला पुल के पास से आवाश भट्टराई व जीवन रावल को दो ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा धनगढ़ी वार्ड तीन त्रिनगर पुलिस ने गोदावरी निवासी विवेक चौधरी के पास से 650 मिलीग्राम व संजय गुप्ता के पास से 110 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद की।
विज्ञापन

अभिषेक नामक युवक को भी पकड़ा है। संतोषी टोल से पुलिस ने योगेश कुुंवर समेत दो युवकों को 350 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। कंचनपुर जिले की पुनर्वास में बाइक से आ रहे प्रदीप और विकल मगर को एक ग्राम 20 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed